वाहन दुर्घटना में घायल दो यात्रियों की मौत

Updated:
विज्ञापन

यात्रियों से भरा हुआ वाहन पलटने से 30 यात्री घायल हो गए. शनिवार शाम जिला के बलरामपुर थाना क्षेत्र के घाटबेरा इलाके में यह दुर्घटना हुई थी

विज्ञापन

पुरुलिया. यात्रियों से भरा हुआ वाहन पलटने से 30 यात्री घायल हो गए. शनिवार शाम जिला के बलरामपुर थाना क्षेत्र के घाटबेरा इलाके में यह दुर्घटना हुई थी. घटना के बाद सभी घायल यात्रियों का इलाज पुरुलिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान शनिवार रात दो यात्रियों की मौत हो गयी. पुलिस ने मृतक यात्रियों का नाम घासीराम टोरा तथा बानालाल टुडू बताया है. दोनों ही बागमुंडी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. मालूम हो कि शनिवार शाम जिला के बाघमुंडी थाना क्षेत्र के सिमुलबेड़ा गांव से 30 यात्री एक वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पिकअप वैन से बलरामपुर थाना के घाटबेरा इलाका जा रहे थे. इसी दौरान खूनटार गांव के सामने वाहन का अगला चक्का का टायर फट जाने के कारण वह पलट गया. जिसमें 30 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे. फिलहाल 16 लोगों का इलाज पुरुलिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. बाकी को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छोड़ दिया गया था.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola