दो हाथी आपस में भिड़े, एक गड्ढे में गिरा

Updated:
विज्ञापन

झाड़ग्राम जिले के नयाग्राम थाना अंतर्गत बालीगेड़िया इलाके में दो हाथियों के बीच हुई भिड़ंत में एक कीचड़ भरे गड्ढे में गिरकर फंस गया.

विज्ञापन

खड़गपुर. झाड़ग्राम जिले के नयाग्राम थाना अंतर्गत बालीगेड़िया इलाके में दो हाथियों के बीच हुई भिड़ंत में एक कीचड़ भरे गड्ढे में गिरकर फंस गया. बता दें कि बालीगेड़िया इलाका जंगल से सटा है. शुक्रवार देर रात भोजन की तलाश में हाथी जंगल से निकलकर गांव की ओर प्रवेश कर रहे थे. इसी दौरान दो हाथी अचानक आपस में भिड़ गये. हाथियों की लड़ाई देख ग्रामीणों में दहशत फैल गयी. घना अंधेरा होने के कारण ग्रामीण वहां जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाये. सुबह ग्रामीणों ने एक हाथी को कीचड़ भरे गड्ढे में फंसा हुआ देखा. ग्रामीणों ने हाथी को बाहर निकालने की कोशिश भी की, लेकिन नाकाम रहे. फिर घटना की जानकारी वन विभाग को दी गयी. मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने गड्ढे में फंसे हाथी को बाहर निकाला. वहीं, वन विभाग का कहना है कि जंगल में मौजूद हाथियों को जल्द ही इलाके से खदेड़ा जायेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola