युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में दो हमलावर गिरफ्तार
तिलजला इलाके के वीआइपी बाजार के निकट एक युवक पर बेसबॉल के बैट से जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है
कोलकाता. तिलजला इलाके के वीआइपी बाजार के निकट एक युवक पर बेसबॉल के बैट से जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम ऋतिक ठाकुर और सुप्रतीक गांगुली हैं. उनके पास से हमले में इस्तेमाल बैट और मर्सिडीज कार जब्त की गयी है. हमले में घायल ऋतिक चौधरी नामक युवक एसएसकेएम अस्पताल के ट्रामा केयर सेंटर में भर्ती है. दोनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. पुलिस के मुताबिक बालीगंज के रहनेवाले राज चौधरी ने शिकायत दर्ज करायी कि एक अप्रैल की देर रात उसके बटे ऋतिक चौधरी पर अभियुक्त ऋति ठाकुर और सुप्रतिक गांगुली ने बेसबॉल के बैट से जानलेवा हमला किया. हमले में उनके बेटे को गंभीर चोट आयी और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले की जांच के दौरान तिलजला थाने की पुलिस ने नरेंद्रपुर के रहनेवाले सुप्रतीक गांगुली को गिरफ्तार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए