आरपीएफ ने विदेशी शराब के साथ दो को किया गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से ऑपरेशन सतर्क अभियान चलाया और आसनसोल हरीपुर के रहने वाले 27 वर्षीय संजीव कुमार व बिहार बख्तियारपुर के रहने वाले कृष्णा कुमार को गिरफ्तार किया है.
विज्ञापन
आसनसोल.
आसनसोल रेलवे डिवीजन के चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफार्म से आरपीएफ सब इंस्पेक्टर राजेश्वर मंडल, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर नांटू चक्रवर्ती, कॉन्स्टेबल दिनकर तिवारी व आरपीएफ सीआईबी के अधिकारीयों ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से ऑपरेशन सतर्क अभियान चलाया और आसनसोल हरीपुर के रहने वाले 27 वर्षीय संजीव कुमार व बिहार बख्तियारपुर के रहने वाले कृष्णा कुमार को गिरफ्तार किया है. उनके पास से आरपीएफ की टीम ने विभिन्न ब्रांड के 39210 रुपये का विदेशी शराब जब्त किया है. आरपीएफ ने जब्त किये गये शराब की बोतलों को जामताड़ा एक्साइज विभाग को सौंप दिया है. दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










