सांकराइल में ट्रक चालक की हत्या, जांच शुरू

Updated:
विज्ञापन

सांकराइल थाना अंतर्गत धूलागढ़ इलाके में एक ट्रक चालक का शव रक्तरंजित हालत में बरामद किया गया. मृतक की शिनाख्त संदीप साव (48) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

हावड़ा. सांकराइल थाना अंतर्गत धूलागढ़ इलाके में एक ट्रक चालक का शव रक्तरंजित हालत में बरामद किया गया. मृतक की शिनाख्त संदीप साव (48) के रूप में हुई है. वह उत्तर 24 परगना के देउली का रहने वाला था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस ने बताया कि मृतक के सिर पर भारी सामान से प्रहार कर उसकी हत्या की गयी है. जानकारी के अनुसार, संदीप शनिवार को ट्रक लेकर धूलागढ़ के पास एक ईंट-भट्टे आया था. रविवार शाम सात बजे उसने परिजनों से बात भी की थी. बताया जा रहा है कि रविवार रात को ट्रक के सामने वह चटाई बिछाकर सो गया. सोमवार सुबह उसका शव बरामद किया गया. हत्या किसने की है, इसका खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola