कॉलेज में तृणमूल छात्र परिषद का प्रदर्शन
इटाचुना विजय नारायण महाविद्यालय में तृणमूल छात्र परिषद के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य के कमरे के सामने प्रदर्शन किया.
हुगली. इटाचुना विजय नारायण महाविद्यालय में तृणमूल छात्र परिषद के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य के कमरे के सामने प्रदर्शन किया. कॉलेज के छात्र संघ की ओर से बताया गया कि एडमिशन फीस कम करने, नियमित कक्षाएं आयोजित करने, मॉर्निंग साइंस क्लास चालू करने, कॉलेज पत्रिका प्रकाशित करने समेत कुल 13 मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. उन्होंने बताया कि अपनी मांगों के बारे में उन्होंने पहले भी प्राचार्य डॉ गौतम बीट और कॉलेज प्रशासन को बताया था. लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकलने पर सोमवार को फिर से प्रदर्शन किया गया. मामले में प्राचार्य डॉ गौतम बीट कुछ भी कहने से इंकार कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए