दुर्गा पुर में मुख्यमंत्री का पोस्टर विकृत,तनाव

Updated at : 18 May 2024 2:44 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा पुर में मुख्यमंत्री का पोस्टर विकृत,तनाव

शहर में गत 13 मई को लोकसभा चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद भी तृणमूल, भाजपा के बीच तनाव कायम है. शुक्रवार को वार्ड नंबर 21 के अंतर्गत सारदा पल्ली इलाके की दीवारों पर लगे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के पोस्टर पर गोबर लगा पाया गया. इससे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

शहर में गत 13 मई को लोकसभा चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद भी तृणमूल, भाजपा के बीच तनाव कायम है. शुक्रवार को वार्ड नंबर 21 के अंतर्गत सारदा पल्ली इलाके की दीवारों पर लगे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के पोस्टर पर गोबर लगा पाया गया. इससे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया.

खबर मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और पोस्टरों को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया. इलाके के निवासी तरुण भट्टाचार्य सहित कई तृणमूल समर्थकों ने कहा कि दोपहर करीब 12:30 बजे इलाके की दीवारों पर इस तरह की घटना देखी गयी है. मुख्यमंत्री व अभिषेक बनर्जी के पोस्टरों पर गोबर लगाकर व एक पोस्टर को फाड़कर कोई फरार हो गया है.

उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के पीछे भाजपा का हाथ है. इस इलाके से भाजपा हार रही है इसलिए इस तरह की हरकत कर इलाके में अशांति फैलाने का प्रयास कर रही है. घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. ऐसी हरकत करने वाले बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार करे अन्यथा संगठन की ओर से जोरदार आंदोलन शुरू किया जायेगा. दूसरी तरफ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर बनर्जी ने कहा कि भाजपा की ऐसी संस्कृति नही है. इलाके में तृणमूल के दो गुट सक्रिय हैं. इस तरह की घटना के पीछे तृणमूल की गुटबाजी का हाथ है. भाजपा 21 नंबर क्या हर वार्ड से भारी मतों से जीत दर्ज करने वाली है. चार जून के नतीजे में यह स्पष्ट हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola