चाकू से हमला कर तीन युवकों को किया घायल

Updated:
विज्ञापन

कुछ दिन पहले तेज रफ्तार बाइक चलाने का विरोध करने पर सिरफिरे युवक ने घटना के दो दिन बाद अपना गुस्सा निकाला. घटना केशव चंद्र सेन स्ट्रीट में रविवार रात की है.

विज्ञापन

कोलकाता . कुछ दिन पहले तेज रफ्तार बाइक चलाने का विरोध करने पर सिरफिरे युवक ने घटना के दो दिन बाद अपना गुस्सा निकाला. घटना केशव चंद्र सेन स्ट्रीट में रविवार रात की है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक युवक इलाके से तेज रफ्तार बाइक से जा रहा था. तीन युवकों ने इसका विरोध किया था. इलाके के लोगों ने पुलिस को बताया कि घटना के दो दिन बीतने के बाद रविवार रात को अचानक बाइक चलाने वाला आरोपी वहां पहुंता. इसके बाद गुस्से में तीन युवकों पर चाकू से हमला कर उसे जख्मी कर दिया. जख्मी तीनों युवकों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. इधर, इस घटना की खबर पाकर अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाने की पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola