बैरकपुर : 24 घंटे में तीन लोगों ने की खुदकुशी

Updated:
विज्ञापन

उत्तर 24 परगना के बैरकपुर कमिश्नरेट अधीन अलग-अलग इलाकों में पिछले 24 घंटे में तीन लोगों ने खुदकुशी कर ली.

विज्ञापन

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना के बैरकपुर कमिश्नरेट अधीन अलग-अलग इलाकों में पिछले 24 घंटे में तीन लोगों ने खुदकुशी कर ली. जानकारी के अनुसार, बैरकपुर थाना अंतर्गत लेनिनगढ़ इलाका निवासी पुष्पा हालदार (53) नामक महिला कैंसर से पीड़ित थी. बीमारी से परेशान होकर उसने चाकू से अपने हाथ की नस काट ली. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार रात उसकी मौत हो गयी. वहीं, नोआपाड़ा थाना अंतर्गत इच्छापुर विधानपल्ली निवासी लक्ष्मी राजबंशी (17) नामक किशोरी ने सोमवार रात अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. उधर, घोला थाना अंतर्गत सोदपुर पल्लीश्री रोड इलाके में नीलिमा विश्वास (75) नामक एक वृद्धा ने फांसी लगा ली. वह डिप्रेशन की शिकार थी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola