हथियार तस्करी के मामले में गोबरडांगा से तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

हथियारों की तस्करी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

बारासात. उत्तर 24 परगना जिले के गोबरडांगा थाना अंतर्गत हैदरपुर इलाके से हथियारों की तस्करी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनके नाम परवेज मंडल (20), सहीदुल मंडल (23) और शाहनवाज मंडल (35) बताये गये हैं. इनके पास से दो रिवॉल्वर और एक कारतूस बरामद हुआ है. रविवार रात को पुलिस ने परवेज को गिरफ्तार किया. उससे पूछताछ के बाद दो और लोगों को दबोचा गया. तीनों गोबरडांगा थाना अंतर्गत रघुनाथपुर के अलग-अलग क्षेत्र के निवासी हैं. प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि तीनों हथियारों की तस्करी से जुड़े हैं. पुलिस इनके गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola