नौ लाख की चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सांकराइल थाना अंतर्गत आंदुल रोड स्थित एक निजी कंपनी से नौ लाख चोरी करने के मामले में पुलिस ने उसी कंपनी के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

चार दिनों के अंदर पुलिस ने मामले को सुलझाया

संवाददाता, हावड़ा

सांकराइल थाना अंतर्गत आंदुल रोड स्थित एक निजी कंपनी से नौ लाख चोरी करने के मामले में पुलिस ने उसी कंपनी के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम बापी हलदर, रघुनाथ ठाकुर और मनीष यादव हैं. इनके पास से चोरी की हुई रकम पुलिस ने बरामद कर ली है. पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है.

जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई को कंपनी के मालिक सुरेश अग्रवाल ने अपने दो कर्मचारी और एक चालक के खिलाफ नौ लाख रुपये चोरी करने की शिकायत दर्ज करायी.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक-एक कर तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की. गिरफ्तार आरोपी रघुनाथ ठाकुर के बयान के अनुसार, पुलिस को बापी हलदर के घर से सात लाख 70 हजार और बाकी रकम मनीष यादव के पास से बरामद की गयी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola