ePaper

भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह को जान से मारने की धमकी

Updated at : 24 May 2024 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह को जान से मारने की धमकी

उत्तर 24 परगना के बैरकपुर से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने ‘एक्स’ पर धमकी भरे वॉयस मैसेज को पोस्ट कर यह जानकारी दी.

विज्ञापन

धमकी भरा वॉयस मैसेज ‘एक्स’ पर किया पोस्ट बैरकपुर. उत्तर 24 परगना के बैरकपुर से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने ‘एक्स’ पर धमकी भरे वॉयस मैसेज को पोस्ट कर यह जानकारी दी. श्री सिंह ने बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट और चुनाव आयोग में इसकी शिकायत दर्ज करायी है. उनके द्वारा पोस्ट किये गये वॉयस मैसेज में एक शख्स बोल रहा है- अर्जुन सिंह अब तुम्हारी कहानी खत्म. आज से 29 तारीख के बीच बचना है, तो बच लें, तुम्हें 100 लोगों के बीच में गोली मारेंगे. यह रिकार्डिंग कहीं भी भेजनी है, तो भेज दें. वहीं, अर्जुन सिंह ने तृणमूल कांग्रेस पर काउंटिंग प्रभावित करने की साजिश का आरोप लगाया है. उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है कि चार जून को बैरकपुर के रिटर्निंग ऑफिसर और एसडीओ ने राष्ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में काउंटिंग को प्रभावित करने की साजिश रची है. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल सरकार ने अपने विधायकों, नगरपालिका के चेयरमैन, पार्षदों को पुलिस सुरक्षा प्रदान की है. चुनाव आयोग को मतगणना के दिन उन लोगों के प्रवेश पर रोक लगानी चाहिए. क्योंकि विगत विधानसभा चुनाव के दौरान उनमें से कई ने विपक्षी दलों के मतगणना एजेंट को धमकाया था और उन्हें मतगणना हॉल छोड़ने के लिए मजबूर किया था. इसलिए चुनाव आयोग से अपील है कि वह यह सुनिश्चित करे कि मतगणना के दिन केवल उम्मीदवार, उनके चुनाव एजेंट और मतगणना एजेंट ही मतगणना केंद्र में प्रवेश कर सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola