लोडशोडिंग के दौरान चोरों ने मंदिर में किया हाथ साफ

Updated:
विज्ञापन

दासनगर थाना अंतर्गत बालटिकुड़ी कालीतला स्थित एक काली मंदिर में रविवार रात को चोरी हो गयी.

विज्ञापन

हावड़ा. दासनगर थाना अंतर्गत बालटिकुड़ी कालीतला स्थित एक काली मंदिर में रविवार रात को चोरी हो गयी. चोरों ने मंदिर में लगे कुल सात तालों को तोड़कर सोने व चांदी के गहने और 30 हजार रुपये लेकर भाग निकले. मंदिर के पुजारी रूपक बनर्जी ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे वह मंदिर में ताला लगाकर घर चले गये थे. रात 11 बजे के बाद भारी बारिश होने की वजह से इलाके में बिजली गुल हो गयी और चोरों ने इसी का फायदा उठा कर मंदिर में हाथ साफ कर दिया. उन्होंने बताया कि मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन बिजली नहीं रहने के कारण वे बंद पड़े थे. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. खबर लिखे जाने तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी थी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola