ePaper

जिनका जन्म झूठे लग्न में हुआ है वे सच्चाई की बातें नहीं करते : मिथुन

Updated at : 22 May 2024 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
जिनका जन्म झूठे लग्न में हुआ है वे सच्चाई की बातें नहीं करते :  मिथुन

विष्णुपुर लोकसभा केंद्र के भाजपा प्रत्याशी सौमित्र खां के समर्थन में पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती

विज्ञापन

विष्णुपुर लोकसभा केंद्र के भाजपा प्रत्याशी सौमित्र खां के समर्थन में पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती

प्रतिनिधि, बांकुड़ा

जिनका जन्म झूठे लग्न में हुआ है वे सच बात नहीं करते. किसी व्यक्ति विशेष या दल का नाम न लेते हुए उन्होंने तृणमूल सरकार के नेताओं, मंत्रियों को आड़े हाथों लिया. बुधवार को विष्णुपुर लोकसभा केंद्र के अंतर्गत रामसागर में भाजपा प्रत्याशी सौमित्र खां के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित संबोधित करते हुए मिथुन चक्रवर्ती का कहना था कि दाढ़ी वाले बाबा के आशीर्वाद से यहां आया हूं. उन्होंने मतदाताओं को जागरूक किया और कहा कि वोट के आगे पांच मिनट विचार करें कि किसे वोट देना है. सच साफ वाले दल को या भ्रष्टाचार वाले दल को. वह चैलेंज के साथ कहते हैं कि तृणमूल कांग्रेस के 90% लोग भ्रष्टाचार से जुड़े हैं. नये मतदाताओं से उन्होंने आह्वान किया कि अपना भविष्य खुद ठीक करना है. भाजपा को वोट दें. सुंदर बंगाल का निर्माण करेंगे, यही मोदी की गारंटी है. मौके पर प्रत्याशी सौमित्र खां, विष्णुपुर संगठन जिला अध्यक्ष अमरनाथ शाखा समेत अन्य जिला नेता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola