मकान में आग, घर के लोग बाल-बाल बचे

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

घर में दो महिलाओं समेत चार व्यस्क और दो बच्चे थे

विज्ञापन

आसनसोल.

कुमारपुर के सूर्य सेन इलाके में स्थित एक दो मंजिला मकान मे बुधवार सुबह भयावह आग लग गयी. मौके पर दमकल के दो इंजन पहुंचे. घर में दो महिलाओं समेत चार व्यस्क और दो बच्चे थे. दमकल व स्थानीय लोगों की सहायता से घर के लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. घर के मुखिया डॉक्टर वीवी गुप्ता ने कहा कि सुबह करीब चार बजे पूजा के बाद उनका परिवार अपने -अपने रूम में थोड़ा आराम करने के लिए चला गया. घर में पूजा का एक दीया जल रहा था. अचानक घर में धुंआ फैल गया. वह अपने रूम से बाहर निकले तो देखा पूजा घर से आग की तेज और काफी भयावह लपटे निकल रही हैं. धुंए में सांस लेना मुश्किल था. बचने की आशा उन्होंने छोड़ दी थी. अचानक से दमकल विभाग व स्थानीय लोग उन तक पहुंचे और उन्हें एक -एक कर घर से बाहर निकाला. जिससे उनकी जान बच गयी. उनका मानना है कि यह भगवान का आशीर्वाद था कि आग में वे बच गये.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola