दत्तपुकुर : सैनिक के घर से लाखों की चोरी

Updated:
विज्ञापन

दत्तपुकुर थाना अंतर्गत बाबपुर इलाके में सेना के एक जवान के घर में चोरी हो गयी.

विज्ञापन

बारासात. दत्तपुकुर थाना अंतर्गत बाबपुर इलाके में सेना के एक जवान के घर में चोरी हो गयी. अपराधी नकदी समेत लाखों के जेवर लेकर फरार हो गये. सोमवार को थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करायी गयी. जानकारी के मुताबिक, बाबपुर स्थित घर में बंद रहता है. सैनिक के परिवार के सदस्य दूसरी जगह रहे हैं. बीच-बीच में उसकी पत्नी मुनमुन प्रमाणिक बाबपुर स्थित घर आती है. पिछली बार 13 जून को आयी थी. सोमवार को एक पड़ोसी ने उसे फोन कर बताया कि उसके घर का दरवाजा टूटा हुआ है. इसके बाद मुनमुन घर पहुंची, तो चोरी की जानकारी हुई. मुनमुन ने बताया कि घर में शराब की खाली बोतल पड़ी थी. होम थिएटर भी बाहर रखा हुआ था. घर से करीब ढाई लाख के गहने और एक लाख नकदी गायब है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola