पुलिसकर्मी के घर से नकदी व गहनों की चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 May 2024 1:34 AM
उत्तर 24 परगना के गाइघाटा बकचारा इलाके में एक पुलिसकर्मी के घर से नकदी समेत लाखों के गहनों की चोरी की घटना हुई.
गायघाटा. उत्तर 24 परगना के गाइघाटा बकचारा इलाके में एक पुलिसकर्मी के घर से नकदी समेत लाखों के गहनों की चोरी की घटना हुई. पुलिसकर्मियों के घर में चोरी की घटना ने सुरक्षा पर सवाल उठा दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक, बकचरा इलाके में स्वपन दास नाम के एक व्यक्ति रहते हैं. उनके बेटे-बेटी पुलिसकर्मी हैं. आरोप है कि रात में चोर उनके घर के ग्रिल का ताला तोड़ कर नकदी समेत लाखों के गहने लेकर फरार हो गये.
पीड़ित स्वपन दास का कहना है कि शनिवार सुबह जब वह उठे, तो घर का गेट खुला देखा. शक होने पर घर में चारों तरफ घूम कर देखा, तो पाया कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी में रखी नकदी व गहने गायब थे. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










