एक रात में छह घरों में चोरी, ग्रामीणों में दहशत

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, सभी घरों से कुछ नकद पैसे चोरी हुए हैं. पोलबा थाने की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

हुगली. पोलबा थाना क्षेत्र के अमनान गांव में एक ही रात में छह घरों में चोरी की घटनाओं से हड़कंप मच गया है. ग्रामीणों के अनुसार, बीती रात गोपाल दास भट्टाचार्य, सुनील राय, जयंत कुमार सुर, श्यामपद मालिक, कमला राय और शुखो पाल के घरों में चोरी हुई है. एक घर में ताला लगा हुआ था, जबकि बाकी घरों में लोग सोए हुए थे, लेकिन कमरे में सोए हुए लोगों को भी कुछ पता नहीं चला कि कब चोर घर में घुस आये और कब आलमारी खोला. कब गहने और कीमती सामान लेकर फरार हो गये. ग्रामीण सुरजीत राय ने बताया कि सुबह देर से उनकी नींद खुली और सिर भारी लग रहा था. इसका मतलब है कि सोए हुए लोगों पर कुछ छिड़काव किया गया था. पास के कमरे में सोये होने के बावजूद उन्हें इस घटना का कुछ भी पता नहीं चला. श्यामली मालिक ने बताया कि उनके घर में भी चोरी हुई है. सुबह उनके पति ने आम के पेड़ के नीचे टूटे हुए शंखा-पोला पड़े हुए देखे.

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, सभी घरों से कुछ नकद पैसे चोरी हुए हैं. पोलबा थाने की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. कुछ महीने पहले पोलबा के पाउनान गांव में भी इसी तरह की चोरी की घटनाएं हुई थीं, जिसमें चोर पकड़े गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola