मोबाइल दुकान में चोरी

Updated:
विज्ञापन

छत तोड़कर हुई चोरी

विज्ञापन

पुरुलिया. मोबाइल दुकान से 40 हजार रुपये के कीमती सामानों की चोरी होने का मामला सामने आया है. दुर्गा पूजा से पहले इस तरह की घटना से पुलिस की सुरक्षा को लेकर व्यापारी सवाल उठा रहे हैं. जिले के आद्रा थाना क्षेत्र के आद्रा नॉर्थ रेलवे मार्केट में एक मोबाइल दुकान में चोरी की यह घटना हुई. मोबाइल दुकान के मालिक सोमनाथ घोष ने बताया अन्य दिनों की तरह शनिवार को भी वह दुकान बंद करके घर चले गये थे. रविवार सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो देखा दुकान के ऊपर की छत टूटी हुई है एवं सीलिंग भी तोड़ दिया गया है. दुकान में रखे कीमती स्मार्ट वॉच के साथ-साथ ब्लूटूथ स्पीकर हेडफोन सहित कई कीमती सामान नदारद थे. श्री घोष ने बताया छत और सीलिंग के बीच लोहे की ग्रिल होने के कारण बड़ी कोई घटना टल गयी. वरना दुकान का पूरा सामान चोर चुरा लेते. मामले की शिकायत पुलिस के पास की गयी है. पुलिस की ओर से जांच जारी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola