संपत्ति विवाद और मारपीट के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई की कर दी हत्या
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :16 Jul 2024 4:27 PM (IST)
विज्ञापन

जिले के नानुर थाना इलाके के गोवालपाड़ा ग्राम में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को केंद्र कर दो भाइयों के बीच हुए विवाद और मारपीट के दौरान बड़े भाई के हाथों छोटे भाई की हत्या हो गयी. इस हत्याकांड के बाद परिवार और गांव में सनसनी फैल गयी.
विज्ञापन
बीरभूम.
जिले के नानुर थाना इलाके के गोवालपाड़ा ग्राम में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को केंद्र कर दो भाइयों के बीच हुए विवाद और मारपीट के दौरान बड़े भाई के हाथों छोटे भाई की हत्या हो गयी. इस हत्याकांड के बाद परिवार और गांव में सनसनी फैल गयी. पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए बोलपुर महकमा अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने मृत व्यक्ति का नाम जादव घोष (43) बताया है. वहीं हत्यारे भाई का नाम मानव घोष है. इस घटना में उनकी मां अनीमा घोष भी घायल हुई है. उसे बोलपुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद आरोपी मानव घोष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के बाद गांव और परिवार में मातम पसर गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मौके से हत्या में इस्तेमाल किये गये हथियार को भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस तथा ग्रामीणों ने बताया की पैतृक संपत्ति को लेकर मानव और जादव, दोनों भाइयों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था. इस विवाद ने सोमवार रात विकराल रूप धारण कर लिया. जब दोनों भाई के बीच संपत्ति को लेकर पुनः झगड़ा हो गया. इस बीच मानव ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से अपने छोटे भाई पर हमला कर दिया. रक्तरंजित अवस्था में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने जादव को मृत घोषित कर दिया. घटना के दौरान मानव के हथियार से उसकी मां भी घायल हो गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




