कैप्टन बृजेश थापा का पार्थिव शरीर सिलीगुड़ी पहुंचा

Darjeeling: A portrait of martyred Army captain Brijesh Thapa who was killed in a terrorist encounter in Jammu and Kashmir's Doda district, kept near his mortal remains after his body was brought back to his home, at Bagdogra of Siliguri subdivision, in Darjeeling district, Wednesday, July 17, 2024. (PTI Photo)(PTI07_17_2024_000135A)
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए कैप्टन बृजेश थापा का पार्थिव शरीर बुधवार को हवाई मार्ग से बागडोगरा लाया गया.
संवाददाता, कोलकाता
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए कैप्टन बृजेश थापा का पार्थिव शरीर बुधवार को हवाई मार्ग से बागडोगरा लाया गया.
दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट, पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और अन्य लोगों ने सिलीगुड़ी के पास बेंगडुबी सैन्य अड्डे पर शहीद अधिकारी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उनका पार्थिव शरीर दार्जिलिंग शहर के निकट लेबोंग स्थित उनके पैतृक घर ले जाया जायेगा. बिष्ट ने कहा: हमारा राष्ट्र अपने सैनिकों की शहादत पर शोक मना रहा है. बाकी पेज 12 पर भाजपा सांसद…
साथ ही हम अपने वीर नायकों की साहसिक गाथा पर भी गर्व करते हैं, जिन्होंने हमारी मातृभूमि के सम्मान और गौरव के लिए आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी. उन्होंने कहा कि कैप्टन थापा समेत शहीदों का खून व्यर्थ नहीं जायेगा.
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में घातक हथियारों से लैस आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में घायल होने के बाद कैप्टन समेत चार जवान शहीद हो गये. अपने परिवार में तीसरी पीढ़ी के सैन्य अधिकारी कैप्टन थापा 27 वर्ष के थे और पांच वर्ष पहले ही भारतीय सेना में शामिल हुए थे. शहीद अधिकारी की मां नीलिमा ने बताया कि वह सेना की 145 एयर डिफेंस रेजिमेंट से थे और 10 राष्ट्रीय राइफल्स में प्रतिनियुक्ति पर थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




