इकबालपुर : बच्चों के झगड़े में उलझे बड़े भी, चापड़ से हमले में वृद्ध जख्मी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महानगर के पोर्ट इलाके में स्थित इकबालपुर थाना क्षेत्र के एमएम अली रोड में बच्चों के बीच खेलने को लेकर शुरू हुए झगड़े में बड़े भी शामिल हो गये, जिसके बाद इलाके में तनाव देखा गया. इस घटना में एक शख्स द्वारा चापड़ से हमले के दौरान एक वृद्ध जख्मी हो गया.

विज्ञापन

कोलकाता.

महानगर के पोर्ट इलाके में स्थित इकबालपुर थाना क्षेत्र के एमएम अली रोड में बच्चों के बीच खेलने को लेकर शुरू हुए झगड़े में बड़े भी शामिल हो गये, जिसके बाद इलाके में तनाव देखा गया. इस घटना में एक शख्स द्वारा चापड़ से हमले के दौरान एक वृद्ध जख्मी हो गया. जख्मी शख्स का नाम मोहम्मद इसरायल (70) है. ृद्ध को स्थानीय अस्पताल में ले जाने पर प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया. इस घटना की शिकायत इकबालपुर थाने में दर्ज होने के बाद पुलिस फरार हमलावर की तलाश में जुट गयी है.

क्या है मामला : घटनास्थल पर पहुंची इकबालपुर थाने की पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि बुधवार रात को एमएम अली रोड पर कुछ बच्चे खेल रहे थे. खेलने के दौरान दो बच्चे आपस में झगड़ पड़े. देखते ही देखते बच्चों के झगड़े में दोनों तरफ की महिलाएं भी शामिल हो गयीं. इस दौरान उनके बीच हुई मापीट के बाद दोनों गुट की महिलाएं जब थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं, तभी दोबारा से दोनों ओर से लोग आपस में भिड़ गये. फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola