एनआरएस में पूर्व सीएम के शव को रखा जायेगा संरक्षित

Updated at : 09 Aug 2024 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
एनआरएस में पूर्व सीएम के शव को रखा जायेगा संरक्षित

अब शव को नहीं देख सकेंगे परिजन

विज्ञापन

अब शव को नहीं देख सकेंगे परिजन शिव कुमार राउत, कोलकाता राज्य के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य के पार्थिव शरीर को नील रतन सरकार (एनआरएस) मेडिकल कॉलेज में सरंक्षित रखा जायेगा. उनके शव को सुरक्षित रखने के लिए नसों में सात से आठ तरह के रसायन इंजेक्ट किये गये हैं, जिसे मेडिकल की भाषा में ””एम्बामिंग”” कहा जाता है. यह पूरी प्रक्रिया लगभग 1.15 घंटे तक चली. अब शव को एक विशेष तरह के रसायन में लगभग 14 दिनों तक रखा जायेगा. इस दौरान एनाटमी विभाग के चिकित्सक सात दिन के अंतराल पर शव का निरीक्षण भी करेंगे. यह जानकारी एनआरएस मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर और एएसआइ के राज्य अध्यक्ष प्रो. डॉ अभिजीत भक्त ने दी. उन्होंने बताया कि फिलहाल कुछ दिनों के लिए शव को अस्पताल में सुरक्षित रखा जायेगा. उन्होंने कहा कि शव को संरक्षित रखे जाने से पहले परिजनों से आधार कार्ड, चिकित्सक द्वारा जारी डेथ सर्टिफिकेट की कॉपी के साथ डिक्लेरेशन फॉर्म परिजनों से भराया गया है. इसके बाद पूर्व सीएम के परिवार को अस्पताल द्वारा जारी किये गये मृत्यु प्रमाण पत्र को सौंपा गया. उन्होंने बताया कि अब पूर्व सीएम के परिवार के सदस्य शव को नहीं देख सकेंगे, क्योंकि शव को विकृत होने से बचाने के लिए कई तरह के रसायन का इस्तेमाल किया गया है. इससे परिजनों को संक्रमण हो सकता है और शव को देखने पर परिजनों को मानसिक आघात हो सकता है, इसलिए परिजनों को शव नहीं दिखाया जाता है. उन्होंने बताया कि बाद में शव का इस्तेमाल मेडिकल के छात्रों के शोध के लिए किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola