पूर्वस्थली के समुद्रगढ़ में भाजपा दफ्तर में तोड़फोड़, तृणमूल पर आरोप
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :04 Jun 2024 6:22 PM (IST)
विज्ञापन

पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान-पूर्व लोकसभा क्षेत्र के तहत पूर्वस्थली के समुद्रगढ़ इलाके में मतगणना से पहले ही स्थानीय भाजपा पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की गयी. पार्टी दफ्तर में मौजूद सारे सामान तोड़ दिये गये.
विज्ञापन
बर्दवान/पानागढ़.
पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान-पूर्व लोकसभा क्षेत्र के तहत पूर्वस्थली के समुद्रगढ़ इलाके में मतगणना से पहले ही स्थानीय भाजपा पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की गयी. पार्टी दफ्तर में मौजूद सारे सामान तोड़ दिये गये. मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी कार्यालय में अलमारी, कुर्सियां, टेबल व टीवी आदि तोड़ दिये गये हैं. चुनाव बाद हिंसा के डर से भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक फरार हो गये हैं. बर्दवान-पूर्व संसदीय सीट से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी डॉ शर्मिला सरकार भारी जीत की ओर अग्रसर हैं. इस बीच, यह हमला कर दिया गया. आरोप तृणमूल कार्यकर्ताओं व समर्थकों पर लगा है. आरोप का तृणमूल नेताओं ने खंडन किया है. समुद्रगढ़ के नसरतपुर इलाके में भाजपा के पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और घटना की जांच में जुट गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




