बर्दवान-दुर्गापुर से कीर्ति आजाद व बर्दवान पूर्व से डॉ शर्मिला को जीत
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
भाजपा के दिलीप घोष 137981 वोटों और असीम सरकार 159506 वोटों के अंतर से हारे
विज्ञापन
पानागढ़.
आम चुनाव में बर्दवान-दुर्गापुर और बर्दवान पूर्व संसदीय सीट पर तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी रहे. बर्दवान-दुर्गापुर सीट से तृणमूल प्रार्थी कीर्ति आजाद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रत्याशी दिलीप घोष को 137981 वोटों के अंतर से हराया. वहीं, बर्दवान पूर्व सीट से तृणमूल प्रत्याशी डॉ शर्मिला सरकार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के असीम कुमार सरकार को 159506 वोटों के मार्जिन से हरा दिया. मिली जानकारी के मुताबिक मतगणना के 14वें दौर के खात्मे पर पूर्व क्रिकेटर कीर्ति झा आजाद को कुल 720667 वोट मिले, जबकि भाजपा के दिलीप घोष को 582686 वोट मिले. इस तरह दिलीप घोष को 137981 वोटों से हार झेलनी पड़ी. इस सीट से माकपा उम्मीदवार सुकृति घोषाल को कुल 152851 वोट मिले. जीत के बाद कीर्ति आजाद ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम के नाम से देश के लोगों को बांटने वाली भाजपा को बंगाल ही नहीं, समूचे देश की जनता ने आईना दिखा दिया है. राज्य में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों के हित में काम किया है. नतीजा यह भारी जीत है. बड़बोले लोगों को यहां की जनता ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. कीर्ति आजाद ने यह भी कहा कि आगे वे क्षेत्र की जनता के विकास के लिए उनके सुख-दुख को लेकर काम करेंगे. यह भी कहा कि बर्दवान-दुर्गापुर क्षेत्र की जनता के लिए अब काम करना ही उनका लक्ष्य है. उधर, बर्दवान पूर्व संसदीय सीट से तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी डॉ शर्मिला सरकार को कुल 716891 वोट मिले. वहीं, भाजपा के प्रत्याशी लोकगायक असीम कुमार सरकार को कुल 557385 वोट मिले. जबकि माकपा के प्रार्थी नीरव खां को 175969 वोट मिले. इस सीट से डॉ शर्मिला सरकार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के असीम कुमार सरकार को कुल 159506 वोटों के अंतर से हराया. जीत के बाद डॉ शर्मिला सरकार ने कहा कि वह अपने क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










