सुकांत ने अधीर के भाजपा में जाने की अटकलों पर लगाया विराम

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी के भाजपा में जाने संबंधी अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने प्रभात खबर से बातचीत में कहा कि उनके पास इस तरह की कोई सूचना नहीं है.
सुकांत ने अधीर के भाजपा में जाने की अटकलों पर लगाया विराम
संवाददाता, कोलकाता
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी के भाजपा में जाने संबंधी अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने प्रभात खबर से बातचीत में कहा कि उनके पास इस तरह की कोई सूचना नहीं है.
इसलिए इस पर प्रतिक्रिया देने का कोई सवाल नहीं उठता. अधीर कहां जायेंगे या कहां रहेंगे, यह उनका व्यक्तिगत मामला है. रहा सवाल उनके भाजपा में आने का, तो यह उन्हें तय करना होगा. अब तक उन्होंने इस तरह की कोई इच्छा जाहिर ���हीं की है. अगर करेंगे, तो देखा जायेगा.
उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी के इंडिया गठबंधन में रहने व नहीं रहने के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व प्रदेश अध्यक्ष अधीर चौधरी के बीच ठन गयी है. खरगे ने साफ कहा है कि कोई भी फैसला कांग्रेस आलाकमान लेगा. अगर फैसला किसी को मंजूर नहीं है तो वह बाहर जा सकता है. इसके बाद से ही राजनीतिक हलको में चर्चा तेज हो गयी है कि अधीर भाजपा का रुख कर सकते हैं. हालांकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए गेंद अधीर के पाले में डाल दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए