गौड़ बंग विवि कैंपस में ही छात्रा का गला काटा, गंभीर

Updated at : 26 Jul 2024 2:06 AM (IST)
विज्ञापन
गौड़ बंग विवि कैंपस में ही छात्रा का गला काटा, गंभीर

मालदा के गौड़ बंग विश्वविद्यालय के कैंपस में घुसकर एक युवक ने गणित विभाग की छात्रा का चाकू से हमला कर गला काट दिया. घटना के बाद युवक ने खुद का भी गला काट कर खुदकुशी की कोशिश की.

विज्ञापन

आरोपी ने खुद भी की जान देने की कोशिश

संवाददाता, कोलकाता

मालदा के गौड़ बंग विश्वविद्यालय के कैंपस में घुसकर एक युवक ने गणित विभाग की छात्रा का चाकू से हमला कर गला काट दिया. घटना के बाद युवक ने खुद का भी गला काट कर खुदकुशी की कोशिश की. दोनों को ही मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों ही हालत गंभीर बतायी जा रही है.

विश्वविद्यालय सूत्रों के मुताबिक, आरोपी आलोक मंडल यहां का पूर्व छात्र है. गुरुवार को विज्ञान विभाग की बिल्डिंग में गणित की परीक्षा चल रही था. उसी समय अचानक युवक वहां पहुंचा और छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया. पीड़ित छात्रा असम से यहां गणित की पढ़ाई करने के लिए आयी है. वह प्रथम वर्ष की छात्रा बतायी गयी है. घटना की सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय की मेडिकल टीम की सदस्य सुमिता सरकार मौके पर पहुंचीं. उन्होंने बताया कि छात्रा के गले पर चोट के गहरे निशान थे. काफी खून बह रहा था. उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया. विश्वविद्यालय के डेपुटी रजिस्ट्रार (अतिरिक्त प्रभार) व विकास अधिकारी राजीव पुतुतुंडू ने बताया कि विज्ञान विभाग की बिल्डिंग में यह घटना हुई है.

आरोपी युवक आलोक मंडल इसी विश्वविद्यालय का पूर्व छात्र है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola