कलकत्ता विश्वविद्यालय में तनाव की स्थिति बरकरार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Aug 2024 1:46 AM

विज्ञापन

कलकत्ता विश्वविद्यालय में अब भी तनाव की स्थिति बनी हुई है

विज्ञापन

कोलकाता. कलकत्ता विश्वविद्यालय में अब भी तनाव की स्थिति बनी हुई है. अंतरिम कुलपति शांता दत्ता दे को तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) के समर्थकों ने फिर से घेर लिया. उनकी कार को यूनिवर्सिटी कैंपस में घुसने नहीं दिया. काफी प्रतीक्षा करने के बाद उन्हें वापस जाना पड़ा. छात्रों की इस हरकत से विश्वविद्यालय के अधिकारी काफी तनाव में हैं. बता दें कि टीएमसीपी ने पिछले शुक्रवार को परिसर में ताला लगाने के बाद अंतरिम कुलपति को विश्वविद्यालय में प्रवेश करने से रोक दिया था. अपराह्न करीब तीन बजे जब वीसी प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी की ओर जाने वाले गेट से प्रवेश करना चाह रही थीं, तो तृणमूल छात्र परिषद के कुछ समर्थक उनकी कार के सामने लेट गये. उनको अंदर जाने से रोकते रहे. मंगलवार को भी यही स्थिति देखी गयी. उधर, अंतरिम कुलपति ने कहा, “मैंने लालबाजार और जोड़ासांको पुलिस स्टेशन को सारी जानकारी दी है. पुलिस आयी भी, तो पूरी तरह निष्क्रिय थी. मुझे उनसे कोई मदद नहीं मिली. ”

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola