साहब, मैंने अपनी पत्नी को चाकू से मार दिया है
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
लालबाजार कंट्रोल रूम का फोन अचानक बज उठा. फोन सिंथी इलाके से आया था और फोन करनेवाला केंद्र सरकार का एक कर्मचारी था
विज्ञापन
सिंथी इलाके में एक कर्मचारी ने लालबाजार में किया फोन, कहा
विज्ञापन
-काम से लौटे व्यक्ति को पानी देने में देर कर रही थी पत्नी, इसलिए व्यक्ति को आ गया गुस्सा
कोलकाता. लालबाजार कंट्रोल रूम का फोन अचानक बज उठा. फोन सिंथी इलाके से आया था और फोन करनेवाला केंद्र सरकार का एक कर्मचारी था. लालबाजार के अधिकारी के फोन उठाते ही फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम और पहचान बता कर अपनी पत्नी को चाकू मारने की जानकारी दी. इस जानकारी के बाद ही पुलिस अधिकारी उसके घर में पहुंचे. वहां एक महिला को जख्मी हालत में पड़ा पाया.
कोलकाता पुलिस की टीम ने देखा कि लहूलुहान गृहिणी बिस्तर पर पड़ी है और उसका पति खून से सने चाकू के साथ पास खड़ा है. वह काशीपुर गन एंड शैल फैक्टरी का कर्मचारी है. पुलिस ने सिंथी इलाके के क्वार्टर से घायल महिला को बचाया और आरजी कर अस्पताल भेजा. इधर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.
जब पुलिस कर्मियों ने व्यक्ति से चाकू मारने की वजह की जानकारी ली तो वह चौंक गये. व्यक्ति ने कहा कि वह अपनी पत्नी से पानी मांग रहा था, पत्नी पानी देने में देर कर रही थी. जिसके कारण गुस्से में उसने अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. पुलिस ने इस घटना के बाद आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन