ePaper

साहब, मैंने अपनी पत्नी को चाकू से मार दिया है

Updated at : 09 Apr 2024 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
साहब, मैंने अपनी पत्नी को चाकू से मार दिया है

लालबाजार कंट्रोल रूम का फोन अचानक बज उठा. फोन सिंथी इलाके से आया था और फोन करनेवाला केंद्र सरकार का एक कर्मचारी था.

विज्ञापन

सिंथी इलाके में एक कर्मचारी ने लालबाजार में किया फोन, कहा

-काम से लौटे व्यक्ति को पानी देने में देर कर रही थी पत्नी, इसलिए व्यक्ति को आ गया गुस्सा

कोलकाता. लालबाजार कंट्रोल रूम का फोन अचानक बज उठा. फोन सिंथी इलाके से आया था और फोन करनेवाला केंद्र सरकार का एक कर्मचारी था. लालबाजार के अधिकारी के फोन उठाते ही फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम और पहचान बता कर अपनी पत्नी को चाकू मारने की जानकारी दी. इस जानकारी के बाद ही पुलिस अधिकारी उसके घर में पहुंचे. वहां एक महिला को जख्मी हालत में पड़ा पाया.

कोलकाता पुलिस की टीम ने देखा कि लहूलुहान गृहिणी बिस्तर पर पड़ी है और उसका पति खून से सने चाकू के साथ पास खड़ा है. वह काशीपुर गन एंड शैल फैक्टरी का कर्मचारी है. पुलिस ने सिंथी इलाके के क्वार्टर से घायल महिला को बचाया और आरजी कर अस्पताल भेजा. इधर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

जब पुलिस कर्मियों ने व्यक्ति से चाकू मारने की वजह की जानकारी ली तो वह चौंक गये. व्यक्ति ने कहा कि वह अपनी पत्नी से पानी मांग रहा था, पत्नी पानी देने में देर कर रही थी. जिसके कारण गुस्से में उसने अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. पुलिस ने इस घटना के बाद आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola