बंगाल में दो छात्रों ने रोका मुख्यमंत्री का काफिला, ड्रग्स कारोबार को लेकर की शिकायत
छात्रों से बात करते मुख्यमंत्री
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दो छात्रों ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के काफिले को रोककर ड्रग्स के बढ़ते कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. मुख्यमंत्री ने छात्रों की बात सुनकर तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया.
कोलकाता से अमर शक्ति प्रसाद की रिपोर्ट
जलपाईगुड़ी जिले के दौरे पर गये मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को दो छात्रों ने राज्य के हालात से रू-ब-रू कराया. दौरे के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी जब जलपेश मंदिर में पूजा करने के लिए जा रहे थे, उसी समय दो छात्रों ने हाथ दिखाकर मुख्यमंत्री का काफिला रोका और जिले में ड्रग्स के बढ़ते कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
छात्रों को देख सीएम ने रोका काफिला
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सोमवार को जलपाईगुड़ी डीएम कार्यालय से जल्पेश मंदिर में पूजा करने के लिए जा रहे थे, उसी समय पहाड़पुर के पास दीप दास व गगन शखारू नामक दो छात्रों ने हाथ दिखाकर सीएम के काफिले को रोकने का आवेदन किया. मुख्यमंत्री की नजर जब छात्रों पर पड़ी, तब उन्होंने काफिला रोका और छात्रों को पास बुलाकर उनकी मांगों को सुना.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन
दोनों छात्रों ने इलाके में ड्रग्स का अवैध रूप से कारोबार बढ़ने के संबंध में शिकायत की. इसके बाद मुख्यमंत्री ने ड्रग्स कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. साथ ही मुख्यमंत्री ने छात्रों को इस प्रकार अवैध गतिविधियों के संबंध में जानकारी देने के लिए कहा है.
Also Read: उत्तर बंगाल में पर्यटन को नयी उड़ान, सैंडकफू में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल 10 कंटेनर होम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए