पार्टी के नाम पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

Updated at :17 Mar 2017 8:17 AM
विज्ञापन
पार्टी के नाम पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

सिलीगुड़ी. पार्टी के नाम पर गुंडागर्दी,अवैध उगाही आदि जैसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जायेगी. ऐसे नेताओं के खिलाफ पार्टी कड़ी कार्यवाइ करेगी. तृणमूल समर्थित श्रमिक संगठन आइएनटीटीयूसी की राज्य अध्यक्ष दोला सेन ने न्यू जलपाईगुड़ी(एनजेपी) इलाके में गुटबाजी में व्यस्त पार्टी नेताओं को कुछ इसी अंदाज में चेतावनी दी. दोला सेन अलीपुरद्वार से कोलकाता लौटने […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. पार्टी के नाम पर गुंडागर्दी,अवैध उगाही आदि जैसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जायेगी. ऐसे नेताओं के खिलाफ पार्टी कड़ी कार्यवाइ करेगी. तृणमूल समर्थित श्रमिक संगठन आइएनटीटीयूसी की राज्य अध्यक्ष दोला सेन ने न्यू जलपाईगुड़ी(एनजेपी) इलाके में गुटबाजी में व्यस्त पार्टी नेताओं को कुछ इसी अंदाज में चेतावनी दी.

दोला सेन अलीपुरद्वार से कोलकाता लौटने के क्रम में यहां आइएनटीटीयूसी नेताओं के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री तथा पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी का साफ निर्देश है कि पार्टी के नाम पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियां नहीं चलने दी जायेगी.

सबको आमलोगों के लिए काम करना होगा और एक साथ मिलकर पार्टी के लिए काम करना होगा. श्रीमती सेन ने आगे कहा श्रमिक अपने विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन करते हैं. उनके आंदोलन को अवैध नहीं ठहराया जा सकता.लेकिन काम बंद कर आंदोलन करना सही नहीं है. यदि प्रबंधन के साथ श्रमिकों की कोइ समस्या हो तो बातचीत से उसका समाधान संभव है.उन्होंने इस मौके पर पूर्व की वाम मोरचा सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वाम मोरचा ने अपने 34 साल के शासन काल में राज्य में समस्याओं का अंबार लगा दिया है. मात्र साढ़े पांच साल में इन समस्याओं का सामाधान करना संभव नहीं है.फिर भी राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य के विकास की तमाम कोशिश कर रही हैं.पार्टी नेताओं के लिए जरूरी है कि वह ऐसा कोइ भी काम नहीं करें,जिससे पार्टी और ममता बनर्जी की बदनामी होती हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola