मालदा केंद्रीय सहकारी बैंक ने शुरू की मोबाइल बैंकिंग

मालदा: एक सदी पुराने मालदा जिला केंद्रीय सहकारी बैंक ने मोबाइल बैंकिंग सेवा शुरू की है. इसके लिए यस बैंक के साथ एक करार किया गया है. शनिवार को बैंक इस परिसेवा का उदघाटन राज्य के सहकारी विभाग के प्रधान सचिव एमवी राव ने की. इस मौके पर जिला अधिकारी शरद द्विवेदी, इंगलिशबाजार नगरपालिका के […]
मालदा जिला केंद्रीय सहकारी बैंक मोबाइल बैंकिंग सेवा उपलब्ध करानेवाला राज्य का पहला सहकारी बैंक बन गया है.
मालदा जिला सहकारी बैंक अच्छा काम कर रहा है. टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से बैंक और तरक्की करेगा. सहकारी संस्थाओं का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, तभी आम लोगों का भला हो पायेगा. बैंकिंग में समय नष्ट नहीं हो, इसलिए टेक्नोलॉजी का प्रयोग जरूरी है. अब गांव के लोग बिना बैंक आये मोबाइल से पैसे का लेन-देन कर सकेंगे. एटीएम में भी जाने की जरूरत नहीं है. बिना नकदी निकाले मोबाइल से पैसा ट्रांसफर कर बिजली, फोन आदि के बिल जमा किये जा सकेंगे और खरीदारी की जा सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










