आखिरकार तृणमूल ने की जिला कमेटी की घोषणा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2017 7:55 AM
सिलीगुड़ी. लंबे इंतजार और जद्दो जहद के बाद आखिरकार तृणमूल के जिला कमेटी का गठन हो गया है. बुधवार को जिला तृणमूल अध्यक्ष व राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने इसकी घोषणा की. सभी को खुश रखने के लिये जिला कमिटी के अलावा एक कोर कमेटी का भी गठन किया गया है. राजनीतिक विश्लेषकों […]
सिलीगुड़ी नगर निगम, सिलीगुड़ी महकमा परिषद और बाद में विधानसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति देखकर राज्य की मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग जिला कमिटी को भंग कर दिया. जिला कमिटी भंग होते ही तृणमूल में विवाद शुरू हो गया. विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की हालात देखते हुए स्वयं ममता बनर्जी ने जिला तृणमूल की कमान गौतम देव से छीनकर निगम के तृणमूल पार्षद रंजन सरकार उर्फ राणा को दे दी थी. चुनाव के बाद फिर से गौतम देव को जिलाध्यक्ष की कुरसी पर बिठा दिया गया. हांलाकि जिला कमिटी का गठन नहीं किया गया. तृणमूल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गौतम देव ने जिला कमिटी के सदस्यों की तालिका तैयार कर तृणमूल सुप्रीमो को अनुमोदन के लिये भेजा था. सूत्रों ने बताया कि इस सूची में कई ऐसे नेताओं के नाम शामिल थे, जिसपर तृणमूल सुप्रीमो को ऐतराज था. पहली तालिका वापस आने के बाद उन सभी नेताओं को जिला कमिटी से बाहर किये जाने से पार्टी के भीतर कलह शुरू हो गया. इसके बाद जिला कमिटी को लेकर राज्य के शीर्ष नेतृत्व के साथ गौतम देव की कइ दौर की बातचीत हुयी. पार्टी के वर्षों पुराने व वरिष्ठ नेताओं को खुश रखने के लिये एक कोर कमिटी बनाने का निर्णय हुआ. श्री देव ने कहा कि पूरे राज्य के सभी जिलों में तृणमूल की कोर कमिटी है. राज्य के शीर्ष नेतृत्वों के अनुमोदन के बाद ही जिला कमिटी और कोर कमिटी की घोषणा की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










