प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने दार्जिलिंग में की बैठक, कहा हम देशभर के गोरखाओं का विकास चाहते हैं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2016 7:16 AM
दार्जिलिंग: बंगाल भाजपा कमिटी के कार्यक्रम में गोरखालैंड शब्द का कहीं उल्लेख नही है. यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कही. गुरुवार को स्थानीय गोरखा दुख निवारक सम्मेलन भवन के लाइब्रेरी हाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने दार्जिलिंग के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक से पहले श्री घोष ने […]
दूसरी बात देश में सवा करोड़ गोरखा रहते हैं. यदि गोरखालैंड राज्य का गठन किया जाये, बाकी गोरखाओं का क्या होगा? उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि समस्त गोरखाओं के विकास के लिए काम हो. पहाड़ के गोरखाओं की समस्या के समाधान के लिए जीटीए का गठन हुआ है. केंद्र सरकार धनराशि देकर सहयोग कर रही है. इस पैसे का सदुपयोग होना चाहिए. भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रम में गोरखाओं की दीर्घकालिक मांग जैसे शब्दों के उल्लेख का क्या अर्थ है? इस प्रश्न के जवाब में श्री घोष ने कहा कि यह पहाड़ की समस्या के बारे में है. जिसका समाधान करने के बदले राज्य की तृणमूल सरकार गोरखाओं के विभाजन में जुटी है. विकास बोर्ड बनाकर गोरखा समुदाय को जातियों में बांटा जा रहा है. भाजपा ऐसा नहीं चाहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










