कहर जारी: सिलीगुड़ी में डेंगू ने फिर मारा जानलेवा डंक, एक और व्यक्ति की हुई मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Dec 2016 1:09 AM
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी में शनिवार को डेंगू ने फिर जानलेवा डंक मारा है. डेंगू से और एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. मृतक राजेश पाल (41) की मौत आज सुबह एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई. मृतक शहर के 39 नंबर वार्ड के हैदरपाड़ा इलाके के श्रीमा सरणी रोड का निवासी था. वह […]
जहां इलाज के दौरान ही आज सुबह उसने दम तोड़ दिया. परिजनों ने बताया कि यहां इलाज के दौरान राजेश के ब्रेन का ऑपरेशन भी हुआ था. वहीं राजेश के परिचित यह आशंका जता रहे हैं कि वह खुदीराम पल्ली में सुबह से रात तक काम करता था और अभी हाल ही में खुदीराम पल्ली निवासी अमित छेत्री (27) की मौत भी डेंगू से ही हुई थी. संभवतः राजेश काम के दौरान डेंगू का शिकार हुआ. जिला स्वास्थ्य विभाग के मुख्य स्वास्थ्य अधीक्षक (सीएमओएच) डॉ अजीत विश्वास ने कहा कि डेंगू से मौत की सूचना मिली है. बगैर रिपोर्ट देखे फिलहाल बयान करना जल्दबाजी होगी. निजी अस्पताल से इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










