सिलीगुड़ी : बैंक के ग्राहकों का फूटा गूस्सा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2016 8:20 AM
सिलीगुड़ी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोट पर चोट किये जाने से चार दिनों से परेशान बैंक उपभोक्ताओं का शनिवार को सब्र का बांध टूट गया. बैंक की मनमानी के विरुद्ध शनिवार देर शाम को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआइ) की एसएफ रोड शाखा में जमकर तोड़-फोड़ की. इससे पहले पूर्व घोषणा के तहत देर रात […]
बाद में उत्तेजित भीड़ की ओर से कई लोगों ने बैंक में तोड़-फोड़ की. एक उपभोक्ता परिमल गांगुली का कहना है कि शनिवार और रविवार को रात आठ बजे तक खोलकर रखने और उपभोक्ताओं को रुपये बदलकर देने के लिए सरकार ने पहले से ही निर्देश दे रखी है. लेकिन बैंक प्रबंधन ने समय से काफी पहले चार बजे ही सटर गिराकर बैंक बंद कर दिया.
दीपक मंडल का कहना है कि रुपये बदलवाने के लिए सुबह से बगैर खाये-पीये बैंक के सामने कड़ी धूप में कतारबद्ध हैं. बैंक प्रबंधन को अपने उपभोक्ताओं की परेशानी को लेकर कोई चिंता नहीं है, उल्टा अपनी मनमर्जी के खुद मालिक बने हुए हैं. इस बाबत बैंक के किसी भी अधिकारियों ने अपना मुंह नहीं खोला. वहीं, बैंक प्रबंधक के किसी मीटिंग में व्यस्त होने की वजह से संपर्क नहीं हो सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










