सीआइडी ने भारी मात्रा में बरामद विस्फोटकों को किया नष्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2016 7:55 AM
सिलीगुड़ी. बड़ी ही सावधानी के साथ भारी मात्रा में बरामद विस्फोटक को दुधिया के नदी किनारे निष्क्रिय कर दिया गया है. हालांकि इस मामले को लेकर अब भी पुलिस अधिकारी मुंह खोलने को तैयार नहीं है. रविवार को सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट की प्रधान नगर थाने की पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर दो सौ […]
अदालत ने तीनों को रिमांड पर सौंप कर तीन दिन के भीतर विस्फोटक को नष्ट करने का आदेश दिया था. अदालत के निर्देशानुसार मंगलवार को इस विस्फोटकों को दुधिया के नदी के किनारे नष्ट कर दिया.मंगलवार को करीब साढ़े चार घंटे की परिश्रम के बाद सीआइडी इसको नष्ट करने में सफल हुई. सुबह करीब साढ़े दस बजे से दुधिया के नदी किनारे आर्मी फायरिंग रेंज पर कड़ी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी. दुधिया नदी किनारे के चारों तरफ पुलिस को तैनात किया गया.
किसी भी अनचाही घटना से निपटने के लिये दमकल की एक इंजन और पूरी व्यवस्था के साथ एक मेडिकल टीम भी मौके उपस्थित थी. फिर बड़ी ही सावधानी के साथ सीआइडी की टीम विस्फोटकों को लेकर पहुंची. इस दौरान सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट की एसीपी(पश्चिम) मौमिता कर्मकार व गयाबाड़ी पुलिस थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ उपस्थित थे. सुबह के करीब 10 बजकर 45 मिनट पर विस्फोटकों को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गयी.
पहले जिलेटिन स्टिक को जलाया गया. इसे जलाने में सीआइडी टीम को करीब तीन घंटे लग गये. इसके बाद दो सौ डिटोनेटर को तीन भाग में बांटकर नष्ट किया गया. विस्फोटकों को नष्ट करने के दौरान काफी तेज आवाजें भी हुई. लेकिन किसी भी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










