मालदा : मेड़ काटने के विवाद में बमबाजी, पांच लोग जख्मी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2016 1:03 AM

विज्ञापन

मालदा: खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. शुक्रवार की सुबह यह घटना रतुआ थाने के […]

विज्ञापन
मालदा: खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

शुक्रवार की सुबह यह घटना रतुआ थाने के बालूपुर गांव में घटी. पुलिस ने बताया कि एक पक्ष की ओर से सफीकुल शेख, मुस्तफा शेख और जाकिर शेख घायल हुए, तो दूसरे पक्ष की ओर से एनामुल शेख और सईदुल शेख जख्मी हुए हैं.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सफीकुल शेख के खेत की मेड़ काटकर एनामुल शेख ने सिंचाई का पानी अपने खेत में लेने की कोशिश की. सफीकुल के पक्ष ने इसका विरोध किया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया और बम चलने लगे. बमबाजी में पांच लोग घायल हो गये. इस घटना के बाद इलाके के पुरुष गांव छोड़कर चले गये हैं. घटना की सूचना पाकर रतुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया है. चांचल के एसडीपीओ अभिषेक मजूमदार ने बताया कि रतुआ थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola