डेढ़ लाख के जाली नोट के साथ एक गिरफ्तार

मालदा. डेढ़ लाख रुपये के जाली नोट के साथ वैष्णवनगर थाना पुलिस ने फिर एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. रविवार की देर रात अभियान चलाकर पुलिस ने उसे लालापाड़ा इलाके से गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम लतीफ शेख (50) है और वह वैष्णवनगर के चौधरीपाड़ा इलाके का रहने वाला है. उसके पास से […]
उसके पास से 100 के 500 नोट तथा 1000 के 100 नोट पाये गये हैं. नोटों को दो बंडलों में छिपाकर रखा गया था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियान चलाकर लालापाड़ा स्टैंड के निकट दबोच लिया. उसकी जब तलाशी ली गयी, तो कपड़े के नीचे जाली नोट बरामद हो गये. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जाली नोट कारोबारियों के खिलाफ बीएसएफ तथा एनआइए की ओर से भी अभियान चलाया गया है. शुक्रवार और शनिवार को मालदा शहर के रथबाड़ी तथा फरक्का स्टेशन संलग्न इलाके से ढाई लाख रुपये के नकली नोट के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से एक आरोपी असम का रहने वाला है. इस अभियान के खत्म हुए अभी एक दिन ही बीते थे कि रविवार की रात को जाली नोट के साथ फिर एक तस्कर को पकड़ा गया है. आरोपी के पास से एक मोबाइल तथा सिम कार्ड भी जब्त किया गया है.
सिम कार्ड बांग्लादेश का है. इसी से पता चलता है कि यह बदमाश बांग्लादेशी तस्करों के संपर्क में था. प्राथमिक जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि आरोपी लतीफ शेख फरक्का जाने के लिए लालापाड़ा स्टैंड के निकट खड़ा था. वहां वह किसी दूसरे को जाली नोट सौंप देने वाला था. वहीं जाने के लिए वह बस का इंतजार कर रहा था. पुलिस को पहले ही इसकी सूचना मिल गई थी. इसीलिए पुलिस ने धावा बोल दिया. पूछताछ करते ही पूरा माजरा सामने आ गया और उसके पास से नकली नोट बरामद किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










