मालदा में संपत्ति के लिए मामा की आंख फोड़ हत्या का प्रयास

मालदा. संपत्ति हथियाने के लिए अपने मामा की आंख फोड़कर उनकी हत्या का प्रयास करने का आरोप दो भांजों पर लगा है. मंगलवार सुबह यह सनसनीखेज घटना कालियाचक थाने की मोथाबाड़ी ग्राम पंचायत के आमतला गांव में घटी. पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति का नाम शिलटू शेख (55) है. उनकी बांयी आंख पर धारदार […]
उनकी बांयी आंख पर धारदार हथियार से वार किया गया है. इस मामले में दोनों आरोपी भांजों जतीन शेख और इजराइल शेख के खिलाफ घायल व्यक्ति के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है.पुलिस सूत्रों ने बताया कि काफी दिनों से दोनों आरोपी भांजे अपने मामा के घर में रहते थे. काफी दिनों से मामा घर में रहने को आधार बनाकर दोनों ने संपत्ति में अपने अधिकार का दावा मामा से किया. आरोप है कि दोनों ने घर की एक जमीन पर कब्जा कर उसे चोरी-छिपे बेच भी दिया. इस बारे में जानकारी मिलने पर मामा शिलटू शेख ने दोनों भांजों को घर से चले जाने को कहा. इसे लेकर बीते रविवार से उनके बीच विवाद शुरू हो गया.
मंगलवार की सुबह इसी विषय को लेकर फिर झगड़ा हुआ. तभी आरोपियों ने धारदार हथियार से मामा की बांयी आंख पर वार कर दिया. घायल की एक पत्नी रेशमी बीबी ने बताया कि दो भांजों का कोई नहीं था इसलिए वे बचपन से हमारे साथ रह रहे थे. लेकिन वे साजिश कर हमारी संपत्ति हथियाने की कोशिश करेंगे, यह हमारी समझ से बाहर है. इसका विरोध करने पर मेरे पति पर आरोपियों ने हमलाकर उनकी हत्या की कोशिश की. पूरे मामले की जानकारी मोथाबाड़ी पुलिस चौकी को दी गयी है. पुलिस ने बताया कि हमले के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं. उनकी तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










