देशी कट्टे के साथ तीन गिरफ्तार

Published at :20 Aug 2016 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
देशी कट्टे के साथ तीन गिरफ्तार

सिलीगुड़ी: एसएसबी के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर देशी कट्टे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. यह सभी नेपाली नागरिक हैं. एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार सीमा पर एसएसबी के जवान चौकसी कर रहे थे. पानीटंकी में भारतीय सीमा क्षेत्र से तीन लोग कार से नेपाल की ओर जा रहे थे. शक […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी: एसएसबी के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर देशी कट्टे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. यह सभी नेपाली नागरिक हैं. एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार सीमा पर एसएसबी के जवान चौकसी कर रहे थे. पानीटंकी में भारतीय सीमा क्षेत्र से तीन लोग कार से नेपाल की ओर जा रहे थे.

शक होने पर एसएसबी 41वीं बटालियन के जवानों ने कार की तालाशी ली. इसी दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन पाए गए. कुल 1740 नशे के इंजेक्शन बरामद किये गए हैं. तालाशी के दौरान कार से एक देशी कट्टा भी बरामद हुआ. एसएसबी अधिकारी डीके सिंह ने बताया है कि सभी नेपाली नागरिक हैं और अभी उनसे पूछताछ चल रही है.

श्री सिंह ने बताया कि जिन तीन लोगों को पकड़ा गया है,उनके नाम दिलीप पोडे,भुवन कुमार खुंडाथोती तथा समर दास है.इनमें से 28 वर्षीय दिलीप पोडे और भुवन नेपाल के झापा जिले के कांकरभीटा का रहने वाला है,जबकि तीसरा समीर दास नेपाल के धरांग जिले के सुनसरी का रहने वाला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola