बागडोगरा एयरपोर्ट पर विमान का चक्का फटा, बाल-बाल बचे 198 यात्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jun 2016 1:51 AM
सिलीगुड़ी : लैंड करते समय विमान का अगला चक्का फटने से बागडोगरा हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी मच गयी. इसकी वहज से रन-वे पर विमानों का आवागम बंद हो गया है. अन्य एयरलाइनों के करीब सौ यात्री हवाइ अड्डे पर फंस गये. बीच रनवे पर ही विमान के खड़े होने से अन्य विमानों की आवाजही भी […]
इस वजह से करीब सौ यात्री बागडोगरा हवाई अड्डे पर घंटो फंसे रहे. बागडोगरा हवाई अड्डा निदेशक राकेश सहाय से मिली जानकारी के अनुसार विमान एसजी-623 के लैंड करते समय इसका अगला पहिया फट गया. आपातकालीन द्वार से विमान में सवार कुल 198 यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया. विमान की रवानगी का समय बदल कर 9 बजे निर्धारित किया गया है. रात में विमान सेवा के लिये एयर फोर्स ने अनुमति दे दी है. उल्लेखनीय है कि बागडोगरा हवाई अड्डा भारतीय वायु सेना का है. लेकिन साधारण विमानों की आवाजाही भी यहां से होती है. रात के समय यहां से साधारण विमानों की आवाजाही पर वायु सेना ने पाबंदी लगा रखी है. आज की विकट परिस्थ्ति में वायु सेना ने एयर ट्राफिक कंट्रोल को रात के 9 बजे एसजी-623 की रवानगी की अनुमति दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










