गैरजिम्मेदाराना रवैया: खुलेआम पत्रकारों को दे रहे हैं गाली और धमकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2016 2:05 AM
मालदा. मालदा मेडिकल कॉलेज के कुछ जूनियर डॉक्टर कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं. ये लोग सोशल मीडिया पर पत्रकारों को खुली धमकी दे रहे हैं. लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर इस तरह के हमले और उसके खिलाफ सोशल मीडिया पर गंदी भाषा के इस्तेमाल को लेकर जूनियर डॉक्टरों की चहुंओर निंदा हो रही है. […]
आरोप है कि पुलिस और प्रशासन सबकुछ जानने के बावजूद मूकदर्शक बने हुए हैं. मालदा प्रेस संगठन ने मीडिया पर हमले की घटना की शिकायत पुलिस और प्रशासन के पास दर्ज करायी थी, लेकिन कोई कार्रवाई होती नहीं दिख रही है. और तो और, पत्रकारों की पिटाई के बाद अब सोशल मीडिया पर भी उनके खिलाफ गाली-गलौज किया जा रहा है. जिला प्रेस संगठन का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन की ओर से जुनियर डॉक्टरों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. इसकी वजह से जिले के विभिन्न पत्रकार आतंकित हैं. पत्रकारों पर हमले की घटना के बाद दोषियों की गिरफ्तारी के लिए मालदा प्रेस संगठन ने पुलिस को और प्रशासन को 72 घंटे का समय दिया था. अगर तय समय में आरोपियों के खिलाफ कोई कानूनी कदम नहीं उठाया जाता है, तो जिला प्रेस संगठन के लोग सोमवार से नये सिरे से प्रतिवाद और आंदोलन के रास्ते पर उतरेंगे.
हम चाहते हैं कि पुलिस प्रशासन इस मामले में उपयुक्त कदम उठाये. नहीं तो हमारे सामने विरोध के रास्ते पर उतरने के अलावा और कोई उपाय नहीं रह जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










