फरजी मेडिकल कॉलेज ने सिलीगुड़ी में 23 छात्रों से लाखों ठगे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2016 2:43 AM
सिलीगुड़ी: एमबीबीएस की डिग्री देकर डॉक्टर बनाने के नाम पर विद्यार्थियों तथा अभिभावकों को लाखों रुपये का चूना लगाने वाले गिरोह के शिकार सिलीगुड़ी के भी 23 विद्यार्थी हुए हैं. यह लोग पिछले एक वर्ष से एमबीबीएस (बायो) की डिग्री प्राप्त करने के लिए सिलीगुड़ी जिला बायोकेमिक मेडिकल कॉलेज, हॉस्पीटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट में पढ़ाई […]
संस्थान के फर्जी होने की जानकारी जैसे ही यहां पढ़ाई कर रही जयती दत्ता को मिली, वह बीमार पड़ गयी है. इसी तरह से प्रबोध कुमार नामक एक छात्र का भी डॉक्टर बनने का सपना टूट गया है. यह लोग संस्थान के हरेन मुखर्जी रोड स्थित कॉलेज में पिछले नौ महीने से पढ़ाई कर रहे थे. अब जाकर पता चला है कि इस कॉलेज को किराये के एक मकान में चलाया जा रहा था. जयती दत्ता के पिता शांतिनगर के रहने वाले स्नेहान्सु दत्ता ने बताया है कि पूरा फर्जीवाड़ा भारत सरकार के अशोक स्तंभ के उपयोग किये जाने की वजह से हुआ है.
संस्थान के विज्ञापन से ऐसा कहीं भी नहीं लगता था कि यह संस्थान पूरी तरह से फर्जी है. इतना ही नहीं, भारत सरकार के गैजेट अधिसूचना में भी इस संस्थान का नाम है. इस बीच, पीड़ितों से मिली जानकारी के अनुसार, सिलीगुड़ी जिला बायोकेमिक मेडिकल कॉलेज, हास्पीटल ऐंड रिसर्च इंस्टीट्यूट को द स्टेट बायोकेमिक मेडिकल काउंसिल के अधीन बताया गया था. यहां पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों ने जो फीस अदा की है, उसके रसीद में साफ तौर पर भारत सरकार का चिह्न अशोक स्तंभ को देखा जा सकता है. इतना ही नहीं, द स्टेट बायोकेमिक मेडिकल काउंसिल के नीचे साफ-साफ अक्षरों में गवर्नमेंट ऑफ इंडिया लिखा गया है. इतना ही नहीं, इस कॉलेज को बायोकेमिक एजुकेशन ग्रांट कमीशन, भारत सरकार के अधीन पंजीकृत तथा द स्टेट बायोकेमिक मेडिकल काउंसिल भारत सरकार से मान्यता प्राप्त बताया गया है. इस फर्जीवाड़े के शिकार हुए विद्यार्थियों तथा अभिभावकों का कहना है कि भारत सरकार के नाम के दुरुपयोग की वजह से ही वह लोग ठगी के शिकार हुए हैं. बच्चों का एक साल बरबाद हो चुका है. इस कीमती समय के बरबाद होने की जिम्मेदारी किसी होगी?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










