एटीएम लूटने वाला पकड़ाया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : फांसीदेवा पुलिस ने बैंक एटीएम लूटने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. लूट की यह घटना पिछले सप्ताह हुई थी. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का नाम गौतम दास है. वह बैंक एटीएम मशीन में रुपये भरने का काम करता था. भारतीय स्टेट बैंक के फांसीदेवा शाखा […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : फांसीदेवा पुलिस ने बैंक एटीएम लूटने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. लूट की यह घटना पिछले सप्ताह हुई थी. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का नाम गौतम दास है. वह बैंक एटीएम मशीन में रुपये भरने का काम करता था. भारतीय स्टेट बैंक के फांसीदेवा शाखा द्वारा उसे इस काम के लिए नियुक्त किया गया था. वह बैंक के एटीएम में 11 लाख रुपये डालने गया था.
उसके बाद ही वह इन रुपयों को लेकर फरार हो गया. स्टेट बैंक की ओर से उसके खिलाफ फांसीदेवा थाने में 22 मार्च को एक शिकायत दर्ज करायी गई थी. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को नेपाल से पकड़ा गया. उसके पास से नौ लाख 27 हजार रुपये भी बरामद किये गये हैं.
दार्जिलिंग के पुलिस अधीक्षक अमित पी जवालगी ने कहा है कि 22 मार्च को धारा 406, 420, 408, 120बी तथा 34 के तहत मामला दर्ज कर फांसीदेवा पुलिस ने जांच शुरू की और आखिरकार अभियुक्त को पकड़ लिया गया.वारदात के बाद वह नेपाल फरार हो गया था. उसके पास से नौ लाख 27 हजार रुपये भी बरामद किये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










