रंगपो के नजदीक भीषण भूस्खलन
सिलीगुड़ी: सिक्किम के रंगपो के निकट भोटेबीर में गुरुवार तड़के भूस्खलन की भयानक घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य घायल हो गये. यह घटना सिलीगुड़ी से करीब 75 किलोमीटर दूर एनएच-10 सड़क पर घटी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोटेबीर के निकट ग्रेफ द्वारा सड़क निर्माण का काम किया जा […]
भूस्खलन की इस घटना में कई वाहन चपेटे में आ गये हैं. तीन ट्रक, एक सफारी गाड़ी तथा एक कार के क्षतिग्रस्त होने की खबर है. घायलों में एक 10 साल की बच्ची भी शामिल है. छीरिंग तामांग उस बच्ची को सिक्किम मल्ली अस्पताल में भरती कराया गया है. दार्जिलिंग के जिला शासक अनुराग श्रीवास्तव का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया. यह दुर्घटना पश्चिम बंगाल सीमा क्षेत्र में घटी है. भूस्खलन की इस घटना के बाद कई घंटों तक बंगाल और सिक्किम के बीच संपर्क कटा रहा. खबर लिखे जाने तक सड़क पर से मलवा हटाने का काम जारी था. दार्जिलिंग के एसपी अमित पी जवालगी ने भी इस भूस्खलन में एक व्यक्ति के मारे जाने की पुष्टि की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










