खत्म हुआ मलबा हटाने का काम

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी तथा सिक्किम के गंगतोक के बीच कालीझोरा के निकट श्वेतीझोरा में हुए भूस्खलन की वजह से बंद सड़क पर आज शाम से आवजाही शुरू हो गयी है. यहां मलबा हटाने का काम खत्म हो गया है.हांलाकि अभी भी सामान्य तौर पर मलबा हटाने का काम जारी है.राष्ट्रीय राजर्मा 10 पर सिक्किम तथा कालिंपोंग […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी तथा सिक्किम के गंगतोक के बीच कालीझोरा के निकट श्वेतीझोरा में हुए भूस्खलन की वजह से बंद सड़क पर आज शाम से आवजाही शुरू हो गयी है. यहां मलबा हटाने का काम खत्म हो गया है.हांलाकि अभी भी सामान्य तौर पर मलबा हटाने का काम जारी है.राष्ट्रीय राजर्मा 10 पर सिक्किम तथा कालिंपोंग रूट पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गयी है. इससे पहले लगातार तीसरे दिन भी मलबा हटाने का काम जारी रहा. ग्रेफ तथा बीआरओ की ओर से जेसीबी सहित कई अत्याधुनिक मशीन मलवे को हटाने के लिए लगे हुए थे. युद्धस्तर पर मलवा हटाने का काम चल रहा था.

ग्रेफ सूत्रों ने बताया कि आज दिन में मलवा को हटा देने का काम पूरा हो जाने की उम्मीद थी, लेकिन पिछली रात से पर्वतीय क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से स्थिति और बिगड़ गयी . श्वेतीझोरा से करीब 200 मीटर इलाके में जगह-जगह भूस्खलन की घटना घटी है. भारी बारिश की वजह से अभी भी मिट्टी तथा पत्थर के ढेर सड़क पर गिर रहे थे.

ग्रेफ सूत्रों ने आगे बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 10 पर मलवा हटाने के काम में पूरा हो गया.यहां उल्लेखनीय है भारी बारिश की वजह से भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 10 को नहीं खोला जा सका था.कालीझोरा होकर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गयी थी. दाजिर्लिंग के लाभा तथा लोलेगांव होकर गंगतोक तथा कालिंपोंग के लिए वाहनों की आवाजाही हो रही थी. दोनों तरफ काफी संख्या में पर्यटक फंसे हुए थे.प्रशासन की ओर से इनलोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola