ePaper

चार मार्च को मालदा आयेंगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

Updated at : 20 Feb 2020 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
चार मार्च को मालदा आयेंगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

जिलाध्यक्ष सहित नेताओं ने किया सभास्थल का मुआयना मालदा : चार मार्च को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मालदा में आयोजित कार्यकर्ता सभा को संबोधित करने आ रहीं है. इससे पहले बुधवार को जिला तृणमूल नेताओं ने सभास्थल का मुआयना किया. ओल्ड मालदा थाना के साहापुर ग्राम पंचायत के मधाईपुर इलाके के एक खाली मैदान का जिलाध्यक्ष […]

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सहित नेताओं ने किया सभास्थल का मुआयना

मालदा : चार मार्च को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मालदा में आयोजित कार्यकर्ता सभा को संबोधित करने आ रहीं है. इससे पहले बुधवार को जिला तृणमूल नेताओं ने सभास्थल का मुआयना किया. ओल्ड मालदा थाना के साहापुर ग्राम पंचायत के मधाईपुर इलाके के एक खाली मैदान का जिलाध्यक्ष मौसम नूर ने मुआयना किया.
उनके साथ ओल्ड मालदा नगरपालिका चेयरमैन कार्तिक घोष, इंगलिशबाजार नगरपालिका के वाइस चेयरमैन बाबला सरकार सहित पार्टी के शीर्ष नेता उपस्थित थे. प्राथमिक तौर पर ओल्ड मालदा के 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के बाइपास सड़क के पास इलाके के खाली मैदान में सभा आयोजित होगी. पार्टी नेताओं ने बताया कि इलाके के मुआयने के बाद सभा के बारे में प्रशासन को जानकारी दी जायेगी.
जिलाध्यक्ष मौसम नूर ने बताया कि जिले के प्रत्येक विधानसभा, ग्राम पंचायत व नगरपालिका इलाके के बूथ कार्यकर्ताओं को लेकर कार्यकर्ता सभा आयोजित होगी. इसके लिए 4 मार्च को ममता बनर्जी मालदा आ रहीं है. ‍उन्होंने कहा कि यह मैदान काफी बड़ा है. इसमें सभा के लिए प्रशासन व राज्य को रिपोर्ट भेजा जायेगा. नगरपालिका चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के सफर को चुनाव प्रचार के शुभारंभ के तौर पर देखा जा रहा है. इसे लेकर इलाके के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है.
इधर मुख्यमंत्री सभास्थल तक किसी रास्ते से पहुंचेंगी, साधारण कार्यकर्ता कैसे इलाके तक पहुंचेंगे. इन तमाम विदुओं पर जिला तृणमूल तैयारी कर रही है. जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी भी सभा में उपस्थित होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola