ePaper

लगभग 2 करोड़ के मादक पदार्थ सहित दो गिरफ्तार

Updated at : 13 Feb 2020 2:53 AM (IST)
विज्ञापन
लगभग 2 करोड़ के मादक पदार्थ सहित दो गिरफ्तार

ट्रक के केबिन से मिला 45 किलो अफीम, 1 किलो ब्राउन सुगर 10 किलो गांजा जलपाईगुड़ी : बुधवार दोपहर को गुप्त सूत्रों से खबर पाकर जलपाईगुड़ी पुलिस टीम ने लगभग 2 करोड़ के मादक पदार्थ के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जलपाईगुड़ी के गोसाला मोड़ पर छापा मारकर मणिपुर के इंफॉल […]

विज्ञापन

ट्रक के केबिन से मिला 45 किलो अफीम, 1 किलो ब्राउन सुगर 10 किलो गांजा

जलपाईगुड़ी : बुधवार दोपहर को गुप्त सूत्रों से खबर पाकर जलपाईगुड़ी पुलिस टीम ने लगभग 2 करोड़ के मादक पदार्थ के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जलपाईगुड़ी के गोसाला मोड़ पर छापा मारकर मणिपुर के इंफॉल से जलपाईगुड़ी आ रहे एक ट्रक से यह सामान जब्त किया.

पुलिस ने बताया कि ट्रक के केबिन के अंदर ब्राउन सुगर (हेरोईन), अफीम व गांजा छिपाकर रखा गया था. मामले में ट्रक के ड्राइवर व उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने कुल 45 किलो अफीम, 1 किलो ब्राउन सुगर (हेरोईन) व 10 किलो गांजा जब्त किया गया है. जब्त किये गये मदक पदार्थ की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये आंकी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola